रामाकछार (तेलसरा )में ट्रांसफार्मर खराब अंधेरे में जिन्दगी।

कोरबा//विकास खंड पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार आश्रित ग्राम तेलसरा के मोहल्ला लोटान पारा में ट्रांसफार्मर को खराब हुए लगभग साल भर होने को है।
लेकिन अभी तक विद्युत विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
बतादें रामाकछार पंचायत पाली विकास खंड के दूरस्थ वनांचल पहाड़ पर्वतों के बीच में बसा हुआ पंचायत है।
जहां पर ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यहां रह रह रहे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग पाली को आवेदन देने के बावजूद अभी तक कोई बिजली विभाग की ओर से सुधार कार्य हेतु टीम नहीं आई है।
शासन की ओर से बात की जाए तो बिजली ,पानी ,सड़क इन सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन अंतिम छोर तक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
लेकिन विभाग में बैठे कर्मचारियों की सुस्त कार्यों के कारण गांव क्षेत्र में बसे आम लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पूरे छत्तीसगढ़ में कोरबा विद्युत की नगरी के नाम से जानी जाती है।
परन्तु आलम यह है।
कि जिले के ही दूरस्थ गांवों में बिजली की भारी समस्या देखने को मिल रही है।
जिसके कारण लोगों को अंधेरे में जिन्दगी बसर करनी पड़ रही है।




