Uncategorized

ब्रेकिंग/न्यूज जिला जालौन उ प्र

जालौन | विशेष समाचार माघ मेला स्नान को लेकर उरई रेलवे स्टेशन पर प्रशासन–रेलवे की समन्वय बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता प्रयागराज में चल रहे माघ मेला स्नान के सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जनपद जालौन में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में उरई रेलवे स्टेशन के सभागार में रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में माघ मेला अवधि (01 फरवरी 2026 तक) के दौरान जनपद से बड़ी संख्या में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन परिसर में प्रवेश से लेकर प्लेटफॉर्म, ट्रेन में चढ़ने तथा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक सहायता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर यात्रा कर सकें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने माघ मेला स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को फूलमाला पहनाकर ससम्मान रवाना किया और उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, एसीएम रेलवे पवन कुमार सहित रेलवे, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला ब्यूरो रिपोर्ट: डा०जितेन्द्र कुमार द्विवेदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!