छत्तीसगढ़

विकास खंड बलौदा के पुरेना पंचायत में मनाया गया चांवल उत्सव कार्यक्रम।

 

जिला जांजगीर-चांपा// दिनांक 08.01.2026 दिन गुरुवार को बलौदा विकास खंड  अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरेना में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चांवल उत्सव का आयोजन उत्साह पूर्वक मनाया गया ।

यह कार्यक्रम पुरेना के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संपन्न हुआ।‌

जहां बड़ी संख्या में हितग्राही उपभोक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्तर्गत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को सरपंच के द्वारा जानकारी दिया गया। गौरतलब है कि चांवल उत्सव खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसका उद्देश्य जरूरत मंद एवं पात्र परिवारों को समय पर गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरेना में सरपंच श्रीमती मीना बाई यादव, पूर्व सरपंच राम दुलारी कैवर्त, पूर्व उपसंरच राम बाई राम धन चौहान,पंच गण और समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!