

कोरबा //पोड़ी उपरोड़ा से संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।
ब्रेकिंग न्यूज// कोरबा दिनांक 09.01.2026 पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय सेमरा में सफाई व्यवस्था गई तेल लेने।
पुराने विद्यालय को डिस्मेंटल तो किया गया है।
लेकिन वर्तमान में नवीन विद्यालय के प्रांगड़ में कचरे की ढेर की तरह फैला दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
ग्राम पंचायत सेमरा सरपंच से प्रांगड़ की साफ सफाई के संदर्भ में बोला गया, लेकिन सरपंच की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
गौरतलब है कि विद्यालय में साफ सफाई साथ ही प्रांगड़ , ग्राउंड साफ सुथरा व्यवस्था होनी चाहिए।
लेकिन यहां सेमरा विद्यालयके प्रांगड़ में खंडहर के सामान अव्यवस्था देखने को मिल रही है।
जो स्कूली बच्चों के खेल कूद में बाधित हो रही है
विदित हो कि शासन की ओर से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
बावजूद सेमरा के विद्यालय में इसका कार्य प्रभाव देखने को नहीं मिल रही है।
प्रांगड़ का ही हाल जर्जर मलबे की ढेर बिखरी पड़ी है। जो बच्चों के शिक्षा एवं स्वच्छ वातावरण के लिए निश्चित तौर पर बाधित है।




