

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट।
रायगढ़// विकास खंड खरसिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत चोढा एन एच 49 में आज दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार को ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ का आगाज हो चुका है।
यह टूर्नामेंट ग्राम पंचायत चोढा में हर वर्ष कराई जाती है। जिसमें दूर दूर से क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं। बता दें कि क्रिकेट का यह खेल शहरों से ज्यादा ग्रामीण अंचल लोगों में खुमार देखने को मिल रही है।
इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत चोढा से भी क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के युवा सदस्यों एवं पंचायत के विशेष सहयोग से आयोजन कराई जा रही है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51000 द्वितीय पुरस्कार 25 000 तृतीय पुरस्कार 7000 चतुर्थ पुरस्कार 5000
क्रिकेट कार्यक्रम के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे
शिखा रविंद्र गबेल-अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़
श्री बलदेव कुर्रे-जिला पंचायत सदस्य
महेशसाहू जी-छाया विधायक खरसिया
श्री हितेश गबल जी-जनपद उपाध्यक्ष खरसिया
श्रीमती बिंदेश्वरी संजय राठिया -जनपद सदस्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे श्री राधेलाल राठिया सरपंच ग्राम पंचायत चोढा
विशिष्ट अतिथि श्री मति लता राज जुलाहा उप सरपंच ग्राम पंचायत चोढा




