

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलके तहसील पोड़ी उपरोड़ा जिला कोरबा के सरपंच फुलेश्वरी राज ने सचिव के मिली भगत से रुंगटा कोल माइंस को कोयला खदान खोलने के लिए फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव दे दिए।
अफरा तफरी तो तब मच गई।जब ग्रामीणों को पता चला की सरपंच खदान खोलने के लिए प्रस्ताव दे दिया है ।
जब इस खबर को पूरे पंचायत के ग्रामीणों ने सुनी, तब आनन फानन में सभी ग्राम वासियों ने दिनांक 23.01.2026 को ग्राम पंचायत जलके में ग्राम सभा रखी।
और जलके सरपंच, सचिव, एवं पंचों को बैठक में बुलाया गया। फिर ग्रामीणों के द्वारा पूछा गया कि कोयला खदान खोलने के लिए पंचायत से प्रस्ताव दिए हो क्या
तो सभी पंचों ने बताया कि इस प्रस्ताव के बारे में हमको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।
फिर ग्राम पंचायत जलके सरपंच को पूछा गया तो सरपंच के द्वारा साफ-साफ अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा, कि मैं बिना किसी को बताए कोयला खदान खोलने के लिए प्रस्ताव दे दिया हूं, सोचने वाली बात यह है कि बिना किसी को जानकारी दिए मनमानी रूप से प्रस्ताव दे दिया गया है।
अब तो ग्राम वासियों का यही कहना है कि,
“जिसे हम चुनते हैं वही हमको धुनते हैं”
इसका हम कड़ी विरोध करते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से पसान तहसीलदार वीरेंद्र श्याम कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश जोगी जी जनपद सदस्य ममता पुहुप एवं जलके से समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
और अन्त में
ग्रामीणों ने सरपंच सचिव हटाओ और जलके बचाव के नारा देते हुए बैठक को समापन किया ।




