

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट NM भारत न्यूज।
कोरबा//विकास खंड पाली अन्तर्गत धान मंडी चन वारी नवापारा में दिनांक 28..01.2026 में किसान के द्वारा पेट्रोल लेकर मंडी
में अपने ही धान को आग के हवाले करने की कोशिश
पर विवश किसान जो इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
उनके दर्द को समझते हुए नायब तहसीलदार सुमित पाटले जी के द्वारा चन वारी नवापारा फड़ प्रभारी दीपक बसियारे की जमकर क्लास ली गई।
श्री सुमित पाटले जी ने स्पष्ट कहा, किसान दिन रात मेहनत कर फसल तैयार करता है।
फिर मंडी में लेके आता है।
उनके मेहनत का कद्र करना सीखो और
काम करना है तो अच्छे से करो नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे।
किसान को परेशान करना बंद करो ।
बतादें फड़ प्रभारी दीपक बसियारे के कार्यकृति से मंडी के बहुत किसान काफी परेशान हो रहे थे।
किसान चंद्रभान सिंह तंवर जो चन वारी नवापारा मंडी में सबसे बड़े किसान हैं। बड़े हेक्टेयर के मालिक हैं।
“*पेट्रोल मामला”* घटने से पहले 123कट्टी धान चंद्रभान सिंह की इसी फड़ प्रभारी दीपक बसियारे के द्वारा वापस कर दिया गया था।
जिससे किसान काफी परेशान हो चुका था।
फिर दिनांक 28.01.2026 को 250 क्विंटल की टोकन लेकर मंडी धान बेचने गया ,
उस दिन भी वही रवैया प्रभारी का देखने को मिला।
फड़ प्रभारी के इसी हरकत से तंग आकार किसान ने जो कदम उठाया
पूरा मंडी के विभागीयों का पसीना छूटने लगा।
फिर मौके पर नायब तहसीलदार आकर मामला को संज्ञान में लेते हुए सुलह कराया।
किसान चंद्रभान सिंह तंवर ने अंत में कहा
फड़ प्रभारी दीपक बसियारे को तुम मेरे बेटे समान हो मै तुमको माफ करता हूं।
और इस प्रकार मामला शांत हुआ।




