कोरबाछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा के अमलीकुंडा संकुल में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, मुख्य अतिथि रहे प्रताप मरावी।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत दिनांक 11.02.2026 को अमलीकुंडा संकुल,ग्राम पंचायत मेरई के आश्रम , माध्यमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया, इसी अवसर पर विद्यालय मेरई,मुकवा ,मुड़मिसनी,घनवारा के सभी बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व विकास खंड सरपंच संघ अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी जी, शामिल रहे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री के. दयाल जी
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री रघुराज सिंह जी, सरपंच ग्राम पंचायत मेरई से अर्जुन सिंह नेटी जी ,उपसरपंच भजन सिंह श्याम, पंच , BRC sir पोंडी़ उपरोडा़ एवं भारी संख्या में आसपास के ग्रामवासी उपस्थित रहे। और विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम का सभी लोगों न जमकर आनंद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!