




स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//कटघोरा वन मंडल जटगा रेंज कटोरी नगोई के आश्रित ग्राम कुकरी काड़र में हाथियों ने फिर से आतंक फैला के रख दिया है, लगभग 48 हाथियों की झुंड ने कई मकान को चौपट कर दिया है, और जमकर तबाही मचाई है,जिससे पूरे ग्रामीण दहशत में हैं।
गौरतलब है कि कुकरी काड़र ग्राम पहाड़ों में बसा हुआ गांव है, जिसके कारण हाथियों को जंगल में में भी विश्राम करने के लिए पर्याप्त जगह भी है।
वन विभाग की ओर से आसपास ग्रामीणों को सख्त निर्देशित किया गया है,कि सभी लोग झुंड बनाकर रहें।
जंगल की ओर अकेले न जाएं, जटगा रेंजर गजेन्द्र दोहरे के नेतृत्व में वन विभाग कीटीम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए डटी हुई है।
जटगा रेंज विभाग की ओर से ग्रामीणों को बीती रात ब्लैंकेट, चांवल दाल, खाद्य सामग्री पहुंचाया गया है। और विश्वास दिलाया गया है कि जटगा रेंज 24घंटे आप सभी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी।
बतादें इस हमले में कई, आदिवासी समुदायों के मकानों को पूरी तरह चौपट कर दिया गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह संकट केवल प्राकृतिक नहीं है, ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रहे खदान विस्तार, जंगलों की बेतहाशा कटाई, जिससे कि हाथियों के प्राकृतिक रहवास नष्ट कर दिए जा रहे हैं।
जो कि हाथियों के भटकने का मुख्य कारण है।
अब सभी ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हुई है कि, प्रशासन उनकी उजड़े आशियाने की तरफ निगाह डाले।



