



स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//पसान थाना अंतर्गत जन जागरूकता अभियान हेतु ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनियादी कराकर आमजन को अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी श्री सी पी खांडे जी द्वारा ग्राम पसान के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण कर सराफा व्यापारियों एवं अन्य दुकानदारों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रखने, लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पसान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्र की शराब भट्टी के सुपरवाइज़र को भी उठाईगिरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यालय/परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सतत चालू रखने एवं निगरानी सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना पसान पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
– थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
📞 संपर्क नंबर: 9479193317, 9827413065




