छत्तीसगढ़रायपुर

एक्शन मोड में जिला प्रशासन* *ग्राम पंचायत तिवरैया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण, कारण बताओ नोटिस जारी*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर, 24 फरवरी 2026/
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त श्रीमती अंजली शर्मा ने धरसीवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिवरैया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में वितरण व्यवस्था, स्टॉक स्थिति एवं रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई।

निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उपायुक्त ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी एवं उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री का मिलान किया तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पूर्ण मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या रिकॉर्ड में विसंगति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी वितरण प्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!