
पोड़ी उपरोड़ा से संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।
कोरबा//विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा के सचिव आवास जो गांव के बीचों बीच बना है ,
जहां अभी तक कोई सचिव नहींरह रहे हैं,
बल्कि यहां कूड़ा कर्कट मलवा फेंकने को जगह बना दिया गया है, गांव वालों के बताए अनुसार सालों से यहां कूड़ा कर्कट मलवा जमा है सरपंच को बोलने के बाद भी यहां सफाई व्यवस्था में कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। स्वस्छता मिशन के तहत साशन द्वारा लाखों रूपए खर्च किया जा रहा है। लेकिन पंचायत के सरपंच के पास यहां कूड़ा कर्कट मलवा को हटाने के कोई बजट नही है।गांव वालों का कहना है ऐसी गन्दगी से गांव में कभी भी किसी प्रकार की बिमारी फ़ैल सकती है छोटे बच्चे यहां खेलते रहते है सांप बिच्छू क डर बना रहता है। कभी किसी प्रकार घटना हो सकता है। ग्राम वासियों का कहना है कि जल्द ही यहां की मलवे को हटा कर यहां की वातावरण को स्वच्छ बनाए ताकी किसी प्रकार की बिमारी या घटना न हो पाए।




