छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

*मानवता की मिसाल: स्व. संतोष यादव ने मरणोपरांत दान की आंखें और स्किन।*

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

रायपुर 07 मार्च, 2026/ *प्रोजेक्ट दधीचि* के तहत स्व. संतोष यादव के मरणोपरांत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुरुज बाई यादव की सहमति से आंखें एवं स्किन दान की गई।

रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती सुरुज बाई को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय निर्णय की सराहना की तथा आर्थिक सहायता राशि के रूप में 21 हजार का चेक सौंपा।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!