

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विकास खंड अन्तर्गत प्रा.शा.कारी माटी विद्यालय में दिनांक 12.03.2026 को BEO के आर दयाल के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान विद्यालय में प्रधान पाठक कुनाल पाल सिंह अनुपस्थित पाए गए।
उनकी की अनुपस्थिति में विद्यालय में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था देख कर खंड शिक्षा अधिकारी काफी नाराज दिखे।
गौर तलब है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ परीक्षा सामने आ चुकी है,
ऐसे में अगर विद्यालय में शिक्षक ही गायब मिले तो, बच्चों का स्वर्णिम भविष्य किस ओर जाएगा,ये अंदाजा लगाया जा सकता है।
जिसके कारण खंड शिक्षा अधिकारी काफी खपा दिखे,
विकास खंड अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि, दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया गया था।
की विद्यालय की अध्ययन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आप शीघ्र अपनी संस्था में उपस्थिति देवें,
इसके बावजूद शिक्षक कुनाल पाल सिंह की अनुपस्थिति लगातार बनी रही,
जो कि उच्च कार्यालय के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।
अपनी दायित्व के प्रति गंभीर नहीं हैं।
और यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छारिता को दर्शाता है
जिसके कारण तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।




