कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

10साल से अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, सेन्दुरगढ़ पंचायत में बच्चों का भविष्य अधर में पूर्व सरपंच कार्यकाल में शुरू हुआ निर्माण, आज तक नहीं हुआ पूरा – ग्रामीणों में नाराजगी

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट।

कोरबा// विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्दुरगढ़ में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य पिछले 10 वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन का निर्माण शुरू तो कर दिया गया, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इससे गांव के छोटे-छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पूर्व सरपंच के कार्यकाल में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद काम शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद निर्माण कार्य बंद हो गया और तब से यह भवन अधूरा ही पड़ा हुआ है।
अधूरा भवन अब खंडहर का रूप लेता जा रहा है।
आंगनबाड़ी भवन नहीं बनने के कारण बच्चों को पोषण आहार वितरण, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में आंगनबाड़ी का संचालन अस्थायी जगहों पर किया जा रहा है, जिससे बच्चों की सुविधा और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों में इस मामले को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय पर निर्माण कार्य पूरा किया जाता तो गांव के बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सकती थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन का निर्माण पूरा कराया जाए, और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!