क्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़
मानसिक तनाव से परेशान युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी।

जिला जीपीएम में दिनांक 15 मार्च 2026 को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक नवयुवक ने मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों और आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
👉 समाज के लिए संदेश:
मानसिक तनाव को हल्के में न लें। समय पर बातचीत और सहयोग से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है




