कोरबाछत्तीसगढ़

पटवारी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, पैसे लेकर भी नहीं बनाया वन अधिकार पट्टा साल भर से किसान परेशान।

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट।

कोरबा// जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के पटवारी हल्का नंबर 36 ग्राम पंचायत बनखेता में एक किसान के द्वारा पूर्व पदस्थ पटवारी संतोष तिवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
किसान ने आरोप लगाया है, कि पटवारी संतोष तिवारी ने वन अधिकार पट्टा बनाने के नाम पर साल भर पहले उससे 4500 रुपये की रिश्वत ली,
लेकिन उसके बावजूद आज तक उसका पट्टा नहीं बनाया गया।

किसान का साफ कहना है,
कि वह कई बार पटवारी कार्यालय के चक्कर काट चुका है, लेकिन हर बार उसे केवल आश्वासन ही दिया गया।
इससे परेशान होकर अब किसान लाल साय ने न्याय की गुहार लगाई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा बढ़ गई है। और पटवारी की खूब आलोचना हो रही है।

साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर दोषी पटवारी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके। और भ्रष्टाचारी, घूसखोरी का दुकान बंद हो सके।

👉 अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित किसान को कब तक न्याय मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!