कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

पोड़ी उपरोड़ा के बनखेता पंचायत में आज तक नहीं बना सामुदायिक शौचालय, ग्रामीण परेशान

स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बनखेता पंचायत में आज तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता अभियान के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार पूर्व में पंचायत सरपंच एवं सचिव के द्वारा कुछ राशि भी आहरण कर ली जा चुकी है।
परन्तु सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का कहीं कोई अता पता भी नहीं
शासन की महत्वाकांक्षी योजना का बनखेता पंचायत में कोई असर ही नहीं।
शौचालय के अभाव में लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे न सिर्फ असुविधा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।
महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग की है।
👉 प्रशासन से अपील:
ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!