छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़शक्ति

वेेदांता पावर लिमिटेड प्लांट दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच—29 अप्रैल को आमजन से साक्ष्य एवं दस्तावेज आमंत्रित*

NM भारत न्यूज।

*सक्ती 20 अप्रैल 2026/* सक्ती जिले के डभरा ब्लाक के अंतर्गत वेदांता पावर लिमिटेड, सिंघीतराई स्थित प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को बॉयलर यूनिट–1 में तकनीकी खराबी के कारण हुई गंभीर दुर्घटना में 34 श्रमिक प्रभावित हुए थे, जिनमें से कई श्रमिकों की मृत्यु हुई। इस गंभीर घटना की तह तक जाने और वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जांच संबंधी कार्यवाही की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आमजन, प्रत्यक्षदर्शी तथा संबंधित पक्षों को साक्ष्य या दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग में सुनवाई रखी गई है।
यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना से जुड़े तथ्यों, दस्तावेजों या महत्वपूर्ण जानकारी को प्रस्तुत करना चाहता है तो निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकता है।
आयुक्त, बिलासपुर संभाग ने कहा है कि इस जांच का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना, दोषियों की जिम्मेदारी तय करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है। इसलिए आमजन से अपेक्षा है कि वे उपलब्ध तथ्यों के साथ सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!