कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कटघोरा:दुष्कर्म के आरोपी सुनील कश्यप पर मामला दर्ज..! पुलिस कर रही तलाश..

NM भारत न्यूज।

कटघोरा:-बड़ेबाँका निवासी निवासी सुनील कश्यप के विरुद्ध कटघोरा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।सुनील ने युवती को डरा धमकाकर कर कई बार दैहिक शोषण किया है।पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार बड़ेबांका निवासी सुनील कश्यप डरा धमकाकर दैहिक शोषण करता था। पिछले दो सालों से पीड़िता व आरोपी के बीच दोस्ती का सबंध था,दोनों एक दूसरे को करीब से जानते थे और मिलना जुलना व फोन पर बात होती थी।मार्च 2026 में पीड़िता की शादी हो गईं।शादी से आरोपी सुनील नाखुश रहता था और पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाता था।जिस कारण पीड़िता बदनामी के डर से मिलने आती थी।आरोपी ऐसा कई बार करता और पीड़िता अपनी बदनामी के वजह से इसके आगे नतमस्तक हो जाती।आरोपी कई बार पीड़िता के घर पहुच जाता और वहां भी अपने घिनोने कारनामो को अंजाम देता,पीड़िता इसकी हरकतों से बहुत परेशान हो गईं थी,लेकिन वह बदनामी के कारण किसी को कुछ नही बता पा रही थी।

1 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी।तब रास्ते मे पाली के एक पेट्रोल पंप के पास दम्पति पेट्रोल भरवाने रुके,इस बीच आरोपी इनका पीछा करते हुए पहुचा और पीड़िता को जबरन डरा धमकाकर कर अपने मोटरसाइकिल में बैठा कर ले गया और पाली के नीलगिरी जंगल मे जबरन दुष्कर्म किया।आरोपी ने पीड़िता को धमकाया इस बारे में अगर किसी को बताया तो तुम्हे व तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।पीड़िता आरोपी की धमकी से डर गई और घटना की जानकारी किसी को नही बता पाई। और वह पीड़िता को चैतमा ओव्हरब्रिज के पास छोड़ दिया, वहां से पीड़िता बस में बैठकर कटघोरा आ गई और फिर कोरबा चली गई। आरोपी पीड़िता को कोरबा से कटघोरा ले आया और रिश्तेदारों के पास छोड़कर फरार हो गया।घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो पीड़िता को गांव लाया गया और बैठक हुई। बैठक में कोई निर्णय नही हुआ।इस दौरान पीड़िता व उसके परिजन कटघोरा थाना पहुचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुनील कश्यप के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 64(2)m ,351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।फिलहाल आरोपी की गिरफ्त से फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!