



पोड़ी उपरोड़ा से संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।
NM भारत न्यूज।
कोरबा जिले की वन परिक्षेत्र पसान सेमरा वीट के गुरूद्वारी-जंगल मे तीन दिनों से आग लगी हुई है जंगल जल कर हो रही है।बरबाद लेकिन अभी तक वन विभाग चुप्पी साधी हुई है।
आग को बुझाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग जंगल को बचाना नहीं चाहती कहीं न कहीं वन विभाग परिक्षेत्र पसान द्वारा लापरवाही देखने को मिल रहा है।
हर गांव में वन प्रबंधन समिति का गठन भी शासन प्रशासन या विभाग द्वारा गठित किया गया है।
लेकिन ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष या सदस्यों द्वारा भी आग को बुझाने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे जंगल मे आग तेजी से फैलता दिखाई दे रही है।
आग से जंगल की छोटे-छोटे पेड़ -पौधे जलकर बूरी तरह नुकसान हो रही है। जंगल को आग से बचाने के लिए शासन प्रशासन या विभाग द्वारा प्रचार प्रसार में लाखों रुपए खर्च तो किया जाता है।
लेकिन खर्च यहीं तक सीमित रह जाती है। दिवालों मे जंगल बचाओ पुन्य कमाओ का नारा दिवालों तक ही रह गई है।
क्षेत्र मे आज तक वन विभाग के अधिकारी -कर्मचारी द्वारा ग्राम वन प्रबंधन समिति का बैठक किया जाता ना ही समिति के सदस्यों से मतलब रखा जाता ।
इस लिए वन विभाग जंगल को आग से या किसी भी प्राकार से जंगल को उजड़ने से नही रोक पा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकार द्वारा खुद जंगल को आग से जलते देख आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन एक अकेला की बस की बात नही इतना आग को बुझाने के लिए।
क्षेत्र वासियों का मानना है कि ये कही न कही वन विभाग की लापरवाही से हो रहा है।अगर विभाग की यही स्थिति रही तो जंगल बहुत जल्द नष्ट हो सकती है।अगर जंगल को आग से बचाना होगा तो वन विभाग को आगे आना होगा।
उठो -जागो वन विभाग वन परिक्षेत्र पसान।




