छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री की दिखी संवेदनशीलता* *दिव्यांग चंदूलाल से सुरक्षा घेरे हटा की मुलाकात, सुनी समस्या किया समाधान* *ट्राईसिकल की मांग हुई पूरी, कहा- धन्यवाद विष्णु भईया*

NM भारत न्यूज

रायपुर 30 मार्च 2026/ चंदखुरी निवासी दिव्यांग श्री चंदूलाल वर्मा के जीवन में आज एक भावुक और अद्भुत पल आया, और वह हुआ जो चंदूलाल ने सोचा नहीं था। जिसका उन्हें कई दिनों से इंतजार था। मुख्यमंत्री के मिलने के कुछ समय के भीतर ही उनकी मांग पूरी हो गई।

वाकया यह था मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात् पहली पंक्ति में चंदूलाल वर्मा बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे, ग्रुप फोटो होते साथ वे मंच की ओर बढ़ने लगे। तभी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें रोक दिया गया, तभी मुख्यमंत्री की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को श्री वर्मा को मंच में बुलाने का निर्देश दिया। तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री से मिलाया गया, और मिलते साथ चंदूलाल ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे पहले राजमिस्त्री का काम करते थे लेकिन शुगर की बीमारी के चलते उनके पैरों में समस्या आई एवं डायबिटिक फूट के कारण चलने में तकलीफ होने लगी। तब से वे कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें बैटरी ट्राईसिकल की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता से उनकी बातें सुनी और तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता राशि दी और अधिकारियों को ट्राईसिकल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश का तत्काल पालन हुआ और जल्द प्रक्रिया पूर्ण की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस ने चंदूलाल को मोटराईज्ड ट्राईसिकल दिया। आज चंदूलाल बड़े प्रफुल्लित हैं और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि मैं आज मुख्यमंत्री आ रहे हैं सुना तो कार्यक्रम में पहुंच गया, मेरी उनसे मुलाकात भी हुई और उन्होंने मुझे ट्राईसिकल भी दिया। बहुत-बहुत धन्यवाद विष्णु भईया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!