



स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट।
NM भारत न्यूज.
कोरबा, 01 अप्रैल 2026।
मानवता और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब आज कटघोरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।
राज्यपाल ने नवविवाहित जोड़ों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी जोड़ों को सम्मान स्वरूप ₹5000 की राशि देने की घोषणा कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक ने भी राज्यपाल से सौजन्य भेंट की।
इस गरिमामय आयोजन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन न सिर्फ सामाजिक एकता का संदेश देता है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मान का अवसर भी बना।




