छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

*सुशासन का असर: एक कॉल में हल हो रही आमजनों की समस्याएं* *रायपुर जिला कॉल सेंटर से राजधानी निवासी विवेक को जल्द मिला समाधान, जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार।

NM भारत न्यूज।

रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर (कॉल सेंटर) आम नागरिकों के लिए त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। अब रायपुर में लोगों को समस्याओं का समाधान एक कॉल पर मिल रहा है

श्रीराम नगर फेस-2 निवासी श्री विवेक प्रधनानी ने बताया कि उनकी कमर्शियल प्रॉपर्टी में लगे नल कनेक्शन को कटवाने के लिए वे नगर निगम के जोन कार्यालय में कुछ दिनों से आवेदन कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उन्हें अखबार के माध्यम से जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली।

उन्होंने कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके कुछ ही दिनों के भीतर संबंधित विभाग द्वारा नल कनेक्शन काट दिया गया। समय पर समाधान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!