कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

*डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, उनके विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान*

NM भारत न्यूज।

कोरबा 14 अप्रैल 2026/ डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उद्योग वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज घण्टा घर चौक पहुंचकर भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना अपनानी चाहिए।
मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने का संकल्प दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
जयंती समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!