छत्तीसगढ़रायपुर

कुंवरगढ़ महोत्सव में छाया लोक संस्कृति का रंग

NM भारत न्यूज।

रायपुर //01.04.2026 भव्य कुंवरगढ़ महोत्सव में लोक कला और संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। प्रसिद्ध लोक गायिका चंपा निषाद एवं पंडवानी गायिका दुर्गा साहू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मंच पर समा बांध दिया।

दोनों कलाकारों की शानदार गायिकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

महोत्सव में भारी संख्या में पहुंचे लोगों की भीड़ ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। जनसैलाब उमड़ पड़ा और दर्शक झूमते नजर आए।

इस अवसर पर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

👉 लोक संस्कृति, संगीत और परंपरा का यह संगम कुंवरगढ़ महोत्सव को यादगार बना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!