भाड़ी गढ़ जात्रा महोत्सव में गूंजेगी आदिवासी संस्कृति की धुन: 5दिवसीय भव्य आयोजन में नृत्य, भाषण व वेश – भूषा प्रतियोगिता, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार।

NM भारत न्यूज।
संगम मरकाम की खास रिपोर्ट।
गौरेला पेंड्रा मरवाही//जी पी एम जिले के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भाड़ी,कोटमी कला की पावनधरा सोन नदी के पास बूढ़ा देव ठाना स्थल के समक्ष।
ग्राम पंचायत भाड़ी एंव आदिवासी यूवा संगठन जिला जी पी एम के तत्वाधान मे 5-दिवसीय आदिवासी संस्कृति एवं भाड़ी गढ़ जात्रा कीभव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
यह प्रतियोगिता आदिवासी समुदाय पीढ़ियों मे समाजिक -संस्कृतिक संवैधानिक अधिकार चेतना के उद्देश्य से आयोजित है।
इस प्रतियोगिता में केवल आदिवासी प्रतिभागी ही भाग ले
सकते है। इस प्रतियोगिता का मेन उद्देश्य है।कि आज दिन ब दिन हमारी आदिवासी की संस्कृति बेष -भूषा रीति रिवाज रहन -सहन पुर्वजों की धरोहर को पूरी तरह से भूलते जा रहे हैं। हमारी समाज आज अपनी संस्कृति , कल्चर को छोड़कर अन्य दूसरो की संस्कृति रीति रिवाज को अपना कर भटक रहे हैं।जो आने वाले समय में हमारे आदिवासी समुदाय के लिए घातक साबित हो सकतहै।जिसे पुनः वापस पाने के लिए या जीवित रखने के लिए।
आज के पढ़े लिखे यूवा अपनी समाज को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।आईऐआप हम सब मिलकर कार्य क्रम को सफल बनाएं।
इस प्रतियोगिता में भाषण, आदिवासी नृत्य, और आदिवासी भेष-भूषा का भी आयोजन रखा गया है।
भाषण प्रतियोगिता का विषय है।
1/ग्राम सभा का महत्व।
2/महिला सशक्तिकरण।
3/नशा मुक्ति एवं समाधान
4/आदिवासीयों में हो रहे विस्थापन।
5/पेसा कानून//वन अधिकार कानून।
6/आदिवासी समाज की आर्थिक स्थिति।
7/आदिवासीयों की संविधानिक अधिकार।
8/आदिवासीयों के महापुरुषों का योगदान।
9/आदिवासी समाज में शैक्षणिक स्थिति एवं सुधार।
10/आदिवासी संस्कृति बोली -भाषा, भेष-भूषा एवं उनका महत्व।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को।
प्रथम आने वाले प्रतिभागी को
8000/का प्रोत्साहन राशि नगद दिया जायेगा।
द्वितीय प्रतिभागी को 4200का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2200/का नगद इनाम दिया जाएगा।
आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागी को।
प्रथम को/15000का नगद इनाम।
द्वितीय प्रतिभागी को।8000का नगद इनाम।
तृतीय प्रतिभागी को।4000/का नगद इनाम दिया जाएगा।
आदिवासी वेष -भूषा प्रतियोगिता मे।
प्रथम विजेता को।3000/की नगद पुरस्कार।
द्वितीय विजेता को।2200/की नगद पुरस्कार।
तृतीय विजेता को।1100/की नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विजेता प्रतिभागीयो का निर्णय आयोजक समिति द्वारा निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा किया जावेगा।
प्रतिभागीयों के लिए विशेष सूचना।
जो प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता या चाहती है।ओ
प्रतिभागी 4 अप्रैल 2026/तक अपना पंजीयन करा लें। समिति से स्वयं मिलकर या फिर मोबाइल के माध्यम से।
सम्पर्क नंबर -6267424125,. 9691382941, 6260845560, में सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है।




