कोरबाछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा के मेरई पंचायत में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती।

NM भारत न्यूज।

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अन्तर्गत मेरई ग्राम पंचायत में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में सरपंच श्री अर्जुन सिंह नेटी, सचिव अशोक दास महंत सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
ग्राम पंचायत मेरई में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!