छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : 26.400 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*आबकारी विभाग की ताबड़ तोड़ कार्रवाई *।

 

NM भारत न्यूज।

रायगढ़, 5 जून 2026/ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 26.400 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 4 जून को आबकारी वृत्त खरसिया की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक कुशल पटेल एवं स्टाफ द्वारा की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग के अनुसार, एडुपुल देहजरी निवासी शंकर नारायण बंजारे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं अचानकपुर (डोमनारा) निवासी महेश राठिया के पास से 10.200 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इसी प्रकार अचानकपुर (डोमनारा) की निवासी दमयंती राठिया के कब्जे से 9.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीनों मामलों में आबकारी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!