


NM भारत न्यूज।
कोरबा//जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत लगातार सामने आ रही खाद्यान्न वितरण की समस्याओं को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर भी आवाज तेज हो गई है। आम जनता को समय पर राशन नहीं मिलने और वितरण में अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्री मधुसूदन दास एवं सांसद प्रतिनिधि श्री विनोद उर्रे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलेभर में PDS के तहत हो रही गड़बड़ियों, राशन वितरण में देरी और हितग्राहियों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:
राशन वितरण में अनियमितता और देरी
पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिलना
कई जगहों पर कम मात्रा में राशन दिए जाने की शिकायत
राशन दुकानों में पारदर्शिता की कमी
ग्रामीण एवं गरीब वर्ग की बढ़ती परेशानी
कांग्रेस नेताओं ने खाद्य विभाग से मांग की है कि सभी जिले के राशन कार्ड धारियों को नियमित रूप से राशन मिले।
ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
👉 खाद्य विभाग का आश्वासन
ज्ञापन प्राप्त होने के बाद खाद्य विभाग की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
अब सब की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि तय समयसीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन की स्थिति भी बन सकती है।
जनहित का बड़ा मुद्दा बना PDS
खाद्यान्न जैसी मूलभूत आवश्यकता में लापरवाही अब बड़ा जनहित का मुद्दा बनता जा रहा है, जिस पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।




