चित्रकूट अमावस्या मेले में भक्तों की भारी पहुंचने की उम्मीद
यातयात विभाग द्वारा भारी वाहनों पर लगी रोक
*यातायात रूट डायवर्जन*
*चित्रकूट -* सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी पौष मास अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 सपठित उ0प्र0 मोटर यान नियमावली 1998 के नियम 178 में प्रदत्त शाक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 18.12.2025 प्रातः 06.00 बजे से दिनाँक 20.12.2025 रात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
👉दिनांक 20.12.2025 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कर्वी नगर में दिनांक 21.12.2025 से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, जो पूर्व हो, निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
*क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय*
1. लोढ़वारा मोड़, राजापुर मार्ग प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 09.30 बजे तक
2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक
3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक
4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना
रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि
10.30 बजे तक
5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक
6. निर्मोही अखाड़ा यूपी एमपी बार्डर से बेड़ी पुलिया तिराहा तक प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक
1. प्रातः 06.30 बजे नो इन्ट्री बैरियरों से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः 07.00 बजे तक प्रत्येक दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें।
2. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी।
