कोरबाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत छिंदिया के सचिव की निष्क्रियता से विकास कार्य प्रभावित जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-05 सिरमिना ने कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य श्री मति कमला देवी क्षेत्र क्रमांक-05 सिरमिना ने ग्राम पंचायत छिंदिया के सचिव की आए दिन की निष्क्रिय एवं उदासीन कार्यशैली से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित होने की शिकायत कलेक्टर कोरबा से की है। इस संबंध में उन्होंने लिखित आवेदन देकर सचिव को हटाकर नए सचिव की पदस्थापना करने की मांग की है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत छिंदिया में पदस्थ सचिव लंबे समय से पंचायत मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हैं। 15वें वित्त आयोग, पेंशन, डीएमएफ, आंगनबाड़ी, पीडीएस भवन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद सदस्य ने शिकायत में उल्लेख किया है कि सचिव की निष्क्रियता के कारण शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार संपर्क करने का प्रयास करने के बावजूद सचिव उपलब्ध नहीं होते, जिससे पंचायत के आवश्यक कार्य और बैठकें भी प्रभावित हो रही हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पंचायत के विकास कार्यों में लगातार आ रही बाधाओं के कारण ग्रामीणों में असंतोष का माहौल है। पूर्व में भी सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

कलेक्टर से की गई प्रमुख मांग

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-05 सिरमिना ने कलेक्टर कोरबा से मांग की है कि ग्राम पंचायत छिंदिया के हित एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए वर्तमान सचिव को हटाकर तत्काल नए सचिव की पदस्थापना की जाए, ताकि पंचायत के रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकें और आम जनता को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!