BIG NEWS | भाजपा मंडल पसान के बूथ क्रमांक-25 रामपुर में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई


NM भारत न्यूज़ (एजेंसी)
पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के अंतर्गत बूथ क्रमांक-25 (रामपुर) में राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष पसान एवं सरपंच संघ पोड़ी उपरोड़ा के अध्यक्ष श्री प्रताप मराबी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का भी निर्णय लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर मंगल सिंह (युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी, बूथ क्रमांक-24 लोकड़हा), सम्मन सिंह (बी.एल.ए.-2, बूथ क्रमांक-25), राम सिंह मरावी (सचिव, बूथ क्रमांक-25), ओमप्रकाश पुलस्त (मंडल उपाध्यक्ष एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी, बूथ क्रमांक-23 लैंगा), बूधराम सिंह, सुरेश कुमार, रघुराज सिंह, गोबिद, विश्राम मरावी, सुखसागर टेकाम, पहलवान मरकाम, पितांबर, सोनकुंवर उर्रे, रामकुंवर उर्रे, दीपक कुमार, बेन सिंह मरावी (बूथ अध्यक्ष, बूथ क्रमांक-25) तथा असमेर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।




