कोरबाछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ | कटघोरा–जटगा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा  केरहा नाला के पास ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो घायल

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कटघोरा/जटगा। कटघोरा–जटगा मुख्य मार्ग पर स्थित केरहा नाला के पास रविवार को ट्रेलर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कहां से हैं। ये पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

बतादें टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

हादसे में शामिल ट्रेलर मध्यप्रदेश पंजीयन का है, जिसका वाहन क्रमांक MP 18 H 5062 बताया जा रहा है। वहीं घटना के तुरंत बाद जटगा चौकी प्रभारी श्री भीम सेन यादव जी के नेतृत्व में

पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान, दुर्घटना के वास्तविक कारण और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह हादसा एक बार फिर कटघोरा–जटगा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर प्रभावी यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!