क्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

GPM : अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई* *22 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त, एक आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बंधी में दबिश देकर रवि कुमार केंवट के कब्जे से 22 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच एवं सघन अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि समाज में नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री दीपक सिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक श्री तुलेश कुमार देशलहरे, प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव गुलहरे, प्रधान आरक्षक श्री हरिकिशन पटेल तथा आरक्षक श्री इंद्रभान राठौर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!