अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद चित्रकूट तिवारी द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सत्संग भवन प्रयागराज रोड स्थित सभा स्थल में संपन्न हुआ।
N M भारत न्यूज़ लाइव
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद चित्रकूट तिवारी द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सत्संग भवन प्रयागराज रोड स्थित सभा स्थल में संपन्न हुआ।
खबर जिला चित्रकूट
सह संपादक अनिल कुमार त्रिपाठी
N M भारत न्यूज़ लाइव 24×7


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित , माल्यार्पण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के परशुराम वंदना के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर परिषद के संस्थापक पंडित जुगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित प्रताप नारायण पांडे, प्रदेश प्रभारी पंडित स्मृता त्रिपाठी, हमीरपुर जिला अध्यक्ष पं दीपा त्रिपाठी, एवं जनपद चित्रकूट के संरक्षक मंडल की उपस्थिति में जिला चित्रकूट की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल का चित्रकूट के संरक्षक मंडल का स्वागत एवं सम्मान अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बादल पयासी, महामंत्री अरुण मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पांडे, जिला संयोजक विपुल मिश्रा, पं धनश्याम द्विवेदी , श्याम मूरत गौतम, मनोज द्विवेदी, पंकज शुक्ला अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष ,पं निलेश शुक्ला , संगठन सचिव ,अवध नरेश शुक्ला ,ओम नारायण मिश्रा , शैलेंद्र पांडे अश्वनी द्विवेदी , कुलदीप उपाध्याय जिला सचिव,शशांक मिश्रा कोषाध्यक्ष ,प्रशांत तिवारी मीडिया प्रभारी, पंकज तिवारी तहसील अध्यक्ष,राजेश द्विवेदी,पं कुलदीप उपाध्याय विपिन तिवारी एवं जिला प्रवक्ता गणेश मिश्र ,आशीष मिश्रा , विपिन तिवारी नगर अध्यक्ष,आदि तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के नगर एवं ब्लाक के पदाधिकारी ने शपथ ली।
इस अवसर पर जुगल किशोर तिवारी जी ने कहा कि पदभार ग्रहण करना यह प्रतिष्ठा का विषय नहीं आता अभी तो कर्तव्य बोध का विषयहै। समाज के पीड़ित अपेक्षित बन्धुओं की हर संभव मदद की जाए इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना आने पाए इसकी भी चिंता हम सबको करनी है।
इस अवसर पर मार्गदर्शन एवं संरक्षक गांगुलीमहाराज, शशांक द्विवेदी, सिद्धार्थ पांडे, राजेश दुबे, हजारों लोगों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन पंडित गणेश मिश्रा ने किया


