गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

GPM: छात्रावास अधीक्षक संघ के स्थापना दिवस पर बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री* *कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण एवं वृक्षारोपण, सेवा और सामाजिक सरोकारों की पहल की सराहना*

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा बुधवार को बैगा बसाहट क्षेत्र स्थित बालक आश्रम देवरगांव में संघ का स्थापना दिवस सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल, स्पोर्ट्स किट एवं ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री गोपेश मनहर, जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा तथा ग्राम पंचायत देवरगांव की सरपंच श्रीमती बिरासिया बाई ने भी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदेश सिंह तोमर ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन कर रहा है। जिला अध्यक्ष श्री प्रीतु राज सिंह बिसेन ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जुलाई को जिला चिकित्सालय गौरेला में नियमित छात्रावास अधीक्षकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। बालक आश्रम देवरगांव के अधीक्षक एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री महेश्वर श्रीवास ने बताया कि बैगा बसाहट क्षेत्र स्थित इस आश्रम में वर्तमान में 50 स्वीकृत सीटों में से 23 छात्र बैगा समुदाय से हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने छात्रावास अधीक्षक संघ की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक संवेदनशीलता तथा सेवा भाव को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!