https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifचित्रकूटलोकल न्यूज़

चित्रकूट मानिकपुर ग्राम पंचायत कल्याणपुर स्थित गौशला का डीएम पुलकित गर्ग जी द्वारा किया निरीक्षण

N M भारत न्यूज़

चित्रकूट मानिकपुर ग्राम पंचायत कल्याणपुर स्थित गौशला का डीएम पुलकित गर्ग जी द्वारा किया निरीक्षण

चित्रकूट, 6फरवरी। जिलाधिकारी महोदय पुलकित गर्ग द्वारा शुक्रवार को विकास खंड मानिकपुर अंतर्गत स्थाई गौशाला, कल्याणपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 254 गोवंश संरक्षित पाए गए।

 

निरीक्षण के समय

उप जिलाधिकारी,खंड विकास अधिकारी, सचिव श्री आशुतोष कुमार ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान गौशाला में भूसा उपलब्ध पाया गया, जबकि हरे चारे की नियमित एवं पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोवंश के समुचित पोषण, पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

गौशाला परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित पाया गया, जो वर्तमान में बाह्य क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गौशाला के अंदरूनी भागों में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे गोवंश की सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि गौशाला परिसर से संबंधित भूमि को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से विवाद की स्थिति है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी, मानिकपुर निर्देशित किया गया कि वे उप जिलाधिकारी, मानिकपुर से समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित करें, विवाद की वस्तुस्थिति को समझते हुए बाउंड्री निर्माण हेतु आवश्यक प्रकरण प्रस्तुत करें, जिससे गौशाला की सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

 

जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि गौशाला के संचालन एवं गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!