https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifचित्रकूट

मानिकपुर चित्रकूट, मीडिया क्लब मानिकपुर की बैठक हुई सम्पन्न,नई कमेटी का किया गया गठन। आज दिनांक 14/09/2026 को मानिकपुर स्थिति पंचवटी ढाबा में मीडिया क्लब मानिकपुर की बैठक

N M Bharat News

मानिकपुर चित्रकूट, मीडिया क्लब मानिकपुर की बैठक हुई सम्पन्न,नई कमेटी का किया गया गठन। आज दिनांक 14/09/2026 को मानिकपुर स्थिति पंचवटी ढाबा में मीडिया क्लब मानिकपुर की बैठक मीडिया क्लब मानिकपुर के अध्यक्ष एड. जितेन्द्र मोहन शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया,बैठक में सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि आये दिन समाज में पत्रकारों के ऊपर हमले किए जा रहे हैं निश्पक्ष खबरें प्रकाशित करने पर दबंगों तथा अपराधियों द्वारा आये दिन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं वहीं खबरों की बौखलाहट से शासन प्रशासन के लोगों द्वारा भी पत्रकारों का उत्पीड़न किया जाता है तथा फर्जी मुकदमें आदि दर्ज करके उन्हें परेशान किया जाता है, इसके लिए सभी लोगों ने कहा कि हम लोगों को संगठित होकर आवाज उठाने के लिए तैयार रहना होगा जिससे समाज के साथ साथ अपना मान सम्मान बचाया जा सके। बैठक में सभी पत्रकारों ने कहा कि हम सब लोग नई कार्यकारिणी का गठन कर लेते हैं निष्क्रिय तथा पत्रकारों का सहयोग नहीं करने वाले लोगों को पदों पर ना रखा जाये इसके लिए सभी लोगों ने नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया जिसमें पुनः अध्यक्ष एड. जितेन्द्र मोहन शुक्ल जी को बनाया गया वहीं महासचिव प्रमोद कुमार त्रिपाठी जी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अनीस जी, उपाध्यक्ष, 1,शेषमणि गुप्ता जी 2 पारस मिश्रा जी 3 शिवनायक गुप्ता जी

4 सचिन वंदन त्रिपाठी जी 5 पंकज तिवारी जी 6 राकेश सिंह जी को बनाया गया, प्रवक्ता, ललित कुमार पाण्डेय जी, सचिव 1,शंकरदयाल गर्ग जी 2 मनोज कुमार तिवारी जी 3, अनीस अहमद जी 4, विकास कनौजिया जी 5, नेन्द्रमणि मिश्रा जी 6, सूर्या अग्रहरी जी को बनाया गया, वहीं मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार अग्रहरी जी तथा सदस्यों के रूप में पवन कुमार मिश्रा जी,चन्द्रभाल पाण्डेय जी, नीलकमल शुक्ला जी, धर्मेन्द्र दुबेदी जी, राहुल सिंह जी, सचिन अग्रवाल जी, मनीष कुमार गुप्ता जी को बनाया गया, वहीं मीडिया क्लब के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकारों को जिम्मेदारी दी गई जिनमें 1 रामपाल त्रिपाठी जी 2 राजकिशोर गुप्ता जी 3 लवलेश तोमर जी 4 राजेश्वर सिंह जी 5 घनश्याम पाण्डेय जी 6 जूड मार्टिन जी 7 राजेश कुमार तिवारी जी को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में सभी लोगों को जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया कि सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए पत्रकारों के हित मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु हमेशा एकजुट होकर खड़े रहें,और जहां भी पत्रकारों का उत्पीड़न होता है उसकी लड़ाई लड़ी जायेगी और किसी भी पत्रकार भाईयों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, बैठक में सभी पत्रकारों की उपस्थिति रही

N M भारत न्यूज़ लाइव न्यूज़

जिला चित्रकूट तहसील मानिकपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!