चित्रकूट
दलित महिला से दुष्कर्म मामला दबाने की कोशिश?* रैपुरा थाना क्षेत्र में उठे गंभीर सवाल

- *दलित महिला से दुष्कर्म मामला दबाने की कोशिश?* रैपुरा थाना क्षेत्र में उठे गंभीर सवाल
चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में अब नया मोड़ सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाने के आरोप लग रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पक्ष का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय दिलाने के बजाय समझौता करने के लिए कहा जा रहा है।
👉 *ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद तुरंत कड़ी कार्रवाई न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।*
👉 *पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।*
*पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।*
*⚠️ बड़ा सवाल:*
*क्या दबाव में दबाया जा रहा है मामला?*
*क्या पीड़िता को मिलेगा इंसाफ या होगा समझौते का दबाव?*
