https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifउन्नावकानपुरयूपी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर में सेवा,

N M Bharat News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का स्वरूप देखने को मिला मोतीझील परिसर स्थित भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान, वृक्षा रोपण कार्यक्रम एवं भव्य दीप उत्सव में अपने कार्यकर्ता के साथ सहभागिता करी। मोतीझील परिसर में आयोजित भव्य दीपोत्सव एवं ड्रोन शो में हजारों लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान 76,000 दीपों से मोतीझील परिसर जगमगा उठा और ड्रोन शो ने लोगों का मन मोह लिया। भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 10,000 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव में सहभागिता की। दीपों की रोशनी के माध्यम से उन्होंने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्त किया।

इसके साथ ही

जीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता हैl

रिपोर्टर  अनीता शुक्ला

कानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!