चित्रकूट

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट में प्रेम, धोखा और न्याय की गुहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
चित्रकूट में प्रेम, धोखा और न्याय की गुहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बिहार की रहने वाली तीन बच्चों की मां को चित्रकूट के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे, लेकिन बाद में युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसके जेवरात और नगदी लेकर भी भाग गया। प्रेमी की तलाश में महिला अपने तीनों बच्चों के साथ बिहार से चित्रकूट पहुंची, लेकिन यहां भी उसे सहारा नहीं मिला।
महिला का कहना है कि आरोपी युवक के परिजनों ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद वह न्याय की उम्मीद में पिछले 5 दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है।
पीड़िता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय धक्का देकर थाने से भगा दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सरधुवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अब पीड़ित महिला अपने तीनों बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रही है।
👉 देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को कब न्याय मिलता है।
#चित्रकूट #BreakingNews #UPNews #न्याय_की_गुहार

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!