चित्रकूट
चित्रकूट जिला के बरद्वारा ग्राम में सड़क बनी दलदल, ग्रामीणों में आक्रोश
🚨 सड़क बनी दलदल, ग्रामीणों में आक्रोश 🚨
राजापुर, चित्रकूट: विकासखंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत बरद्वारा की मुख्य सड़क बदहाली की शिकार हो गई है। सड़क पर कीचड़, गड्ढों में भरा पानी और फैली गंदगी से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए रास्ता खतरे से भरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि न सड़क की मरम्मत हो रही है, न नाली निर्माण और न ही सफाई की कोई व्यवस्था है। गंदगी और जलभराव के चलते बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील व ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
