चित्रकूट

चित्रकूट में पत्नी-बच्चों संग मनेंद्र सिंह ने सनातन में की घर वापसी: कहा- दादा बने थे मुसलमान, हम लंबे समय से हिंदू धर्म में लौटने का कर रहे थे विचार.

 

*चित्रकूट में पत्नी-बच्चों संग मनेंद्र सिंह ने सनातन में की घर वापसी: कहा- दादा बने थे मुसलमान, हम लंबे समय से हिंदू धर्म में लौटने का कर रहे थे विचार….*

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक परिवार ने पूरे विधि विधान से घर वापसी की है। दरसेंडा गाँव के निवासी मनेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू धर्म अपनाया है। मनेन्द्र सिंह ने मुस्लिम महिला शबनम से निकाह किया था। घर वापसी के बाद उसका नाम भी सपना सिंह कर दिया गया है।

गाँव में शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा के साथ पहले से इसकी तैयारी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान हवन, पूजन और यज्ञोपवीत जैसे धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। परिवार की पृष्ठभूमि के अनुसार, मनेन्द्र सिंह के दादा शहजाद सिंह ने दो पीढ़ी पहले एक मुस्लिम महिला से निकाह के बाद धर्मांतरण कर लिया था।

इसके बाद परिवार के अधिकांश सदस्य भी नमाज अदा करते रहे। हालाँकि मनेन्द्र सिंह का कहना है कि उन्होंने स्वयं कभी नमाज नहीं पढ़ी और लंबे समय से हिंदू धर्म में वापस आने का विचार बना रहे थे। उनके तीनों बच्चों के नाम पहले से ही हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मजागरण विभाग के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट और स्थानीय धार्मिक संस्थाओं के साधु-संत भी मौजूद रहे।

 

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!