चित्रकूट
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों और किसानों ने शिक्षा, पेयजल और कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों और किसानों ने शिक्षा, पेयजल और कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
#चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों और किसानों ने शिक्षा, पेयजल और कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। वहीं बहिलपुरवा में गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत रुकमा बुजुर्ग के मजरा बरहुनीतीर में पिछले छह महीने से खराब हैंडपंप के कारण पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।