
NM भारत न्यूज।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार 2008 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम धावड़े ने आज आयुक्त रायपुर संभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही रायपुर संभाग को प्रशासनिक अनुभव और नई कार्यशैली का नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महादेव कावरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री धावड़े का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और सुशासन को प्राथमिकता देने वाले श्री धावड़े के नेतृत्व में रायपुर संभाग में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकारी एवं प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित के कार्यों में तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।




