*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना राजापुर,थाना मऊ पुलिस,थाना बहिलपुरवा टीम द्वारा आमजनमानस को साइबर अपराध के प्रति जागरुकता किया।*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयुषकान्त राय के पर्यवेक्षण में थाना राजापुर पुलिस,थाना मऊ,थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा थाना राजापुर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित आम जनमानस को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी दी गयी। जानकारी निम्नवत है।
•किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण व एटीएम कार्ड नम्बर व पिन नम्बर सी0वी0वी0 तथा ओटीपी नम्बर न बताये ।
•एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करे व किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें ।
•डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
•अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन, ई-मेल, एस0एम0एस0, फेसबुक, व्हाट्सएप पर कभी भी न दें।
•बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, दीपावली ऑफर, कैशबैक, के0बी0सी0 आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन पर शेयर न करें।
•किसी प्रकार का रिमोट एप्स जैसे टीमविवर, ऐनी डेक्स आदि किसी के कहने पर मोबाइल में इनस्टॉल न करें।
•टेलीग्राम के माध्यम से विभिन्न ग्रुप में ट्रेडिंग के लिये लिंक के माध्यम से भेजे गये ऐप को डाउनलोड कर गेमिंग के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट कर लाभ कमाने जैसे फ्राड के बारे में जागरुक किया गया ।
•कम समय में पैसा डबल करने, क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा रिटर्न मिलने जैसे लुभावने स्कीम के लालच में न आयें।
•फेसबुक, इस्टाग्राम, ब्लॉग, ट्विटर चैट रूम आदि जैसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म सोशल नेटवर्किंग साइटस पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता, फोन नम्बर, जन्मतिथि और जन्म स्थान आदि तथा वर्तमान लोकेशन कभी भी शेयर न करें।
* पुलिस/साइबर अधिकारी के नाम की काल आने पर आपके बच्चे के द्वारा बलात्कार, किडनैपिंग का केस बता कर या आपके द्वारा पोर्न विडियों देखने का आरोप लगाकर आपसे पैसे की मांग की जाये तो बिलकुल न घबराये, और न ही कोई पैसे भेजें।
* साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं0 1930 पर तुरन्त कॉल करें। इसके पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन और www.cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट करने हेतु बताया गया।