छत्तीसगढ़रायपुर

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, मिले चोरी के कई सामान।

 

 

 

 

 

 

NM भारत न्यूज।

रायपुर

माननीय न्यायालय द्वारा जारी तलाशी वारंट के पालन में आज दिनांक ..2026 को अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 454, 380, 34 भा.दं.सं. में दल-बल सहित सुंदर नगर स्थित स्थान पर तलाशी/शिनाख्ती कार्यवाही की गई। तलाशी कार्यवाही के दौरान सुंदर नगर स्थित स्थान से प्रार्थी/पीड़ित तपन देव सोनवानी द्वारा बताये गये चोरी गये सामान में से कई वस्तुएँ प्राप्त/बरामद हुईं, जिनकी प्रार्थी/पीड़ित से शिनाख्त कराई गई और प्रार्थी/पीड़ित द्वारा उक्त वस्तुओं को अपना चोरी गया सामान होना बताया गया। प्राप्त/बरामद एवं पहचान में आई वस्तुओं के संबंध में विधिवत जप्ती/शिनाख्ती कार्यवाही की गई।

 

तलाशी कार्यवाही के दौरान मौके पर उपस्थित श्रीमती रिंकी पंडित द्वारा लिखित रूप से यह बताया गया कि सुंदर नगर स्थित उक्त घर उनकी बेटी श्रीमती ऐश्वर्या पंडित का है तथा श्रीमती ऐश्वर्या पंडित वर्तमान में घर पर नहीं हैं। श्रीमती ऐश्वर्या पंडित के संबंध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि वह कार्यक्रम हेतु गई हैं, परंतु वह कब से गई हैं, किस स्थान/कार्यक्रम में गई हैं, कब वापस आएंगी तथा वर्तमान में उनसे संपर्क/उपलब्धता कैसे सुनिश्चित होगी, इस संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। श्रीमती रिंकी पंडित द्वारा यह भी बताया गया कि उनके पास अभी कोई जानकारी नहीं है। इससे प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि श्रीमती ऐश्वर्या पंडित वर्तमान में रायपुर/उक्त स्थान पर उपलब्ध नहीं हैं और उनके वास्तविक ठहराव, उपलब्धता तथा वापसी के संबंध में परिवारजन द्वारा स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

 

सुंदर नगर स्थित स्थान से चोरी गये सामान की बरामदगी/शिनाख्त होने से यह तथ्य सामने आया है कि चोरी गया सामान संबंधित व्यक्तियों की जानकारी/कब्जे में रहकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया हो सकता है। पूर्व में प्राप्त सूचना/मेमोरेंडम कथन में चोरी गया सामान न्यू पेंशन बाड़ा स्थित स्थान पर रखे जाने तथा वहाँ से जप्ती कराने की बात सामने आई थी। पूर्व में संबंधित व्यक्तियों से सामान प्रस्तुत/जप्त कराने हेतु कार्यवाही/पूछताछ किये जाने पर कुछ वस्तुएँ प्रस्तुत/दिखाई गई थीं, जिनमें से प्रार्थी/पीड़ित द्वारा केवल कालीन को अपना चोरी गया सामान होना पहचाना गया था, जबकि शेष चोरी गया सामान प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसके पश्चात आज सुंदर नगर स्थित स्थान से चोरी गये सामान का हिस्सा प्राप्त होना इस बात को जांच योग्य बनाता है कि शेष चोरी गये सामान को पुलिस कार्यवाही/बरामदगी से बचाने के उद्देश्य से न्यू पेंशन बाड़ा/कमल विहार अथवा अन्य स्थानों से हटाकर सुंदर नगर अथवा अन्य स्थानों पर रखा/छिपाया/स्थानांतरित किया गया हो सकता है। विशेष रूप से यह जांच की जा रही है कि दिनांक 11.__.2026 को रिंकी पंडित, सतीश पंडित, राजीव पंडित, सिद्धार्थ पंडित एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों द्वारा चोरी गये सामान को न्यू पेंशन बाड़ा/कमल विहार अथवा अन्य स्थानों से हटाकर सुंदर नगर स्थित स्थान पर लाया/रखा/छिपाया गया या नहीं।

 

तलाशी स्थल/घर के संबंध में भी परिवारजन द्वारा स्पष्ट एवं एकरूप जानकारी नहीं दी गई; मौके पर कभी उक्त स्थान को अपना घर, कभी बेटी का घर और कभी परिवार का घर बताया गया। तलाशी कार्यवाही के समय सिद्धार्थ पंडित एक महिला के साथ मौके पर उपस्थित पाया गया, किंतु पुलिस दल के पहुंचने के पश्चात दोनों मौके पर उपलब्ध नहीं रहे। उक्त विरोधाभासी कथनों, संबंधित व्यक्तियों के असहयोग, श्रीमती ऐश्वर्या पंडित की अनुपलब्धता तथा सुंदर नगर से चोरी गये सामान की बरामदगी को देखते हुए शेष चोरी गये सामान की बरामदगी, सामान को कहाँ से कहाँ स्थानांतरित/छिपाया गया, किसके कब्जे/जानकारी में रखा गया तथा किन व्यक्तियों ने बरामदगी से बचाने में भूमिका निभाई, इस संबंध में सतीश पंडित, रिंकी पंडित, सिद्धार्थ पंडित, राजीव पंडित, श्रीमती ऐश्वर्या पंडित एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, कब्जा, जानकारी तथा सहयोग/असहयोग के संबंध में आगे विवेचना की जा रही है।

 

चूंकि श्रीमती ऐश्वर्या पंडित को अग्रिम जमानत का लाभ प्राप्त है और अग्रिम जमानत प्राप्त होने के पश्चात भी वे विवेचना में उपस्थित होकर अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही हैं, उनका वर्तमान ठहराव स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है तथा शेष चोरी गये सामान की बरामदगी प्रभावित हो रही है, इसलिए अग्रिम जमानत निरस्तीकरण हेतु सक्षम न्यायालय के समक्ष पृथक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही आवश्यक प्रतीत होती है, ताकि शेष सामान की बरामदगी एवं प्रभावी पूछताछ विधि अनुसार की जा सके। बरामद/पहचान में आए सामान तथा शेष अप्राप्त सामान की मदवार सूची तैयार की जा रही है। शेष सामान की बरामदगी, चोरी गये सामान के स्थानांतरण/छिपाये जाने तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में आगे विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!