

NM भारत न्यूज (एजेंसी)
रायपुर। आगामी NEET परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को पार्किंग, प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर ने कहा कि अभिभावकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो भी उपस्थित रहे।




