छत्तीसगढ़शक्ति

सक्ती : कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 वाहन किए गए जप्त*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

सक्ती, 18 जून 2026// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खनिज निरीक्षक श्री डुमेश कुमार ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा विगत दिनों ग्राम चिखलरौंदा एवं रिवाडीह स्थित बोराई नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के मामलों पर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान रेत के अवैध परिवहन के 3 प्रकरण तथा अवैध रेत उत्खनन के 1 प्रकरण में संलिप्त कुल 4 वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों में एक महिन्द्रा बैक लोडर भी शामिल है। सभी वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए संबंधित सुरक्षित आरक्षित केंद्र सक्ती एवं थाना हसौद में सुपुर्द किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा बताया गया है कि उक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!